फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रावण वध होते ही लहराया विजय पताका, गूंजे श्रीराम के जयकारे

रावण वध होते ही लहराया विजय पताका, गूंजे श्रीराम के जयकारे

Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
रावण वध होते ही लहराया विजय पताका, गूंजे श्रीराम के जयकारे
लालगंज। लालगंज में शरद पूर्णिमा पर गुरुवार को दहशरा मेला में लोगों की भीड़ उमड़ी। हनुमागढ़ी में श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही विजय पताका लहरा उठी और श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। वहीं पंडालों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देवी के दर्शन किए और चोटहिया जलेबी का लुत्फ उठाया। सुरक्षा के मद्देनजर मेले में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार को कस्बा के ठाकुरद्वारा से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी रथ से निकले और हनुमानगढ़ी में रावण में भयंकर युद्ध हुआ। श्रीराम द्वारा रावण का वध करने के बाद रावण दहन सूर्यास्त के बाद हुआ। उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र ने श्री राम जानकी चबूतरे पर जाकर श्री राम एवं लक्ष्मण की आरती की और विधिवत पूजन अर्चन किया। उधर मां जगदंबा शेरोवाली के दर्शन को पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़त रही। मुख्य मेला हनुमान गढ़ी पर था, जहां ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही। मेले को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। बिना वर्दी में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


बिजली कटौती से दिखा गुस्सा
लालगंज। गुरुवार को कस्बा लालगंज में मेले के दिन भी सुबह से शाम तक बिजली कटी रही। इससे लोगों में गुस्सा दिखा। बिजली न रह ने से जनरेटर के भरोसे सजावट की व्यवस्था चल रही थी। दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है, जब बिजली की इतनी बड़ी दुव्र्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतरौलिया में तीन दिनी मेला शुरू
अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया में तीन दिवसीय मेला गुरुवार को शुरु हो गया। नगर के पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन को शाम होते ही लोगों की भीड़ उमड़ी। किसी पंडाल में केदारनाथ त्रासदी तो कही तिरुपति बालाजी के मंदिर बनाया गया था।
जायसवाल त्रिमुहानी सेवा संघ द्वारा स्थापित पंडाल की सजावट एवं विद्युत की सजावट देेेखते ही बन रही थी। मुसाफिर चौक स्टेशन रोड सेवा समिति के पंडाल को भव्य मंदिर का आकार दिया गया था। रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी और मां अंबा का दरबार अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था। गोलाक्षेत्र पूजा समिति के कलाकारों ने रंगीन फूल पत्तियों से मां के दरबार को सजाया था। भव्य लाइटिंग पंडाल की खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। शंकर त्रिमुहानी सेवा संघ के पंडाल को तिरुपति के बालाजी के मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था। सबसे पुरानी नव युवक दल पूजा समिति का पंडाल व रोड लाईट की सजावट से बरन चौक जगमगा उठा। सब्जीमंडी पूजा समिति, बालक दास बाबा पूजा समिति, थाना रोड पूजा समिति के भी पंडाल काफी आकर्षक थे। इसी प्रकार हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

मेले में दंगल रहा आकर्षण का केंद्र
मेहनगर। मेहनगर कस्बे में पूर्णिमा पर लखरांव पोखरे पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। वही आयोजित दंगल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से लोगों का दिल जीत लिया। लखरांव पोखरे पर आयोजित दंगल में बृजेश यादव चकवारा और कृष्णपाल विजयीपुर ने हाथ आजमाएं। जिसमें बृजेश विजेता रहे। इसी प्रकार सेंटरवां के गुड्डू यादव और अहियांई के राज कमल के बीच मुकाबला में गुड्डू विजेता रहे। इस क्रम में आजमगढ़ नीबी के रामप्रवेश और जहानागंज के लल्लन बीच हुए मुकाबले में रामप्रवेश विजेता रहे। दंगल के बाद मेले में लखरांव मैदान में बने 30 फुट रावण के पुतले का श्रीराम ने दहन किया। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी, महिला पुलिस के साथ एसओ मेहनगर मेले का लगातार चक्रमण कर रहे थे। इस अवसर वर विरेंद्र आर्य, सुबाष जायसवाल, रणवीर सिंह, रामबदन कन्नौजिया, रामसिंगार सेठ, अविनाश सिंह, मुकुटधारी यादव आदि मौजूद रहे।


मां के दर्शन को उमड़ी भीड़
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के करनपुर सरैया (पकवाइनार त्रिमुहानी) का मेला गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। श्री राम जानकी दुर्गा पूजा समिति करनपुर सरैया द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानदार दूकान लगाए हुए थे। मेले में चोटहिया जलेबी, चाट, खिलौने, गुब्बारे की खूब बिक्री हुई।



महिलाओं के लिए लगा अलग से मेला
अंबारी। माहुल नगर का प्रसिद्ध मेला गुरुवार को संपन्न हुआ। श्री रामलीला मैदान में श्रीराम और रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन होते ही जयकारेां से पूरा क्षेत्र गूंज उठज्ञ। शाम होती देवी पंडालों में दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं के लिए नगर के गांधी मार्ग पर अलग से मेला लगा था। जहां महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। इस मेले में पुरुषों का प्रवेश वंचित था। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा सहित पुलिस के जवान चक्रमण कर रहे थे। मेला सकुशल संपन्न होने पर श्रीरामलीला कमेटी के प्रबंधक अखिलेश गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed