{"_id":"59a0661f4f1c1bb87e8b4914","slug":"201503684127-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटरचित अंकपत्र के सहारे बने, दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूटरचित अंकपत्र के सहारे बने, दर्ज हुई एफआईआर
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में पिछले वर्ष 15 हजार और 16448 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में फर्जी अंकपत्र के सहारे शिक्षकों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज होने लगी है। एक हफ्ते पूर्व जहानागंज थाने में एक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो वहीं गुरुवार को मुबारकपुर थाने में एक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
प्रदेश में पिछले वर्ष हुई शिक्षक भर्ती में चयनित दो शिक्षकों के फर्जी होने की शिकायत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय मंडलायुक्त से की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुनील सिंह ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ में आई। कमिश्नर के आदेश पर जांच अधिकारी ने जिलाधिकारी को पांच शिक्षकों प्रभाकर मिश्र, छोटेलाल, शिवमुनि यादव, यादव उषा और रमेश के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंपी। इस पर जिलाधिकारी ने पांचों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इन पांचों शिक्षकों में से शिवमुनि यादव के खिलाफ लगभग एक हफ्ते पूर्व ही जहानागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जबकि सिधारी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी प्रभाकर मिश्र पुत्र श्रीनाथ मिश्र के खिलाफ गुरुवार को मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।