{"_id":"59973f3a4f1c1bab778b49c4","slug":"201503084346-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों को बहाल करने की मांग को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों को बहाल करने की मांग को लेकर धरना
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक द्वारा मनमाने तरीके से निकाली गई रसोइयों को बहाल न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय मध्यान्ह् भोजन रसोइया महासंघ ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। बाद में मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप निकाली गई रसोइयों को बहाल करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि मांग पूरी न हुई तो वे वृहद आंदोलन को तैयार हैं।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि आए दिन नवीनीकरण के नाम पर ग्राम प्रधान और प्रधानाध्याक गॅवई राजनीति के तहत पूर्व में तैनात रसोइयों को हटाकर अपने चहेतों को रख देते हैं। जिससे पूर्व में तैनात रसोइयां भूखमरी की कगार पहुंच जाता है। उन्हांने कहा कि पूर्व में मंडलायुक्त ने रसोइयों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी को आदेश दिया था कि अगर किसी भी रसोइयां की कोई शिकायत मिलती है तो उसे प्रधानाध्यापक, एबीएसए के माध्यम से बीएसए को आख्या प्रेषित कर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर ही हटाया जाए। लेकिन उक्त आदेश की अवहेना करते हुए आज भी रसोइयों को बिना कारण हटाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रसोइयों का उत्पीड़न बंद न हुआ और पूर्व में हटाए गए रसोइयों को पुन: नहीं रखा गया तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। धरने में संगीता यादव, सुनिता देवी, रामदुलारे, सुलचंद यादव, नीलम सिंह, सुबाष गोड़, पूनम मिश्रा, किरन यादव, मीरा शर्मा, द्रौपदी, राधिका गुप्ता, तारा यादव, जयप्रकाश, मुन्नी लाल, रामपलट यादव आदि रसोइयां मौजूद रहीं।