{"_id":"597cc98e4f1c1b7e098b45a6","slug":"201501350286-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा गठित टास्क टीम की कार्रवाई जारी है। टास्क टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र के अतलस पोखरा क्षेत्र में सड़कों के किनारे अतिक्रमण करके बैठे लोगों को सड़क के किनारे से हटाया गया।
अतलस पोखरा क्षेत्र में ही नगर का प्रतिष्ठित विद्यालय ज्योति निकेतन स्कूल स्थित है। शहर की पटरियों पर लोगों ने गुमटी और दीवार जोड़कर कब्जा कर रखा है। जिसके कारण अक्सर विद्यालय जाने वाले बच्चों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। बच्चों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने इस क्षेत्र से सड़कों के किनारे पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया। शनिवार को एंटी टास्क फोर्स की टीम नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार के नेतृत्व में अतलस पोखरा क्षेत्र में पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन के सहारे अवैध निर्माण को धराशाई करने के साथ ही पटरियों पर रखी गुमटियों को हटवाया। कई लोग खुद ही अतिक्रमित क्षेत्र से अपने सामान और गुमटियों को हटाते हुए देखे गए।