{"_id":"58d2c3134f1c1b776a1a1b2f","slug":"20-bigha-wheat-crop-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बीघा गेहूं की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बीघा गेहूं की फसल डूबी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
जलमग्न
फूलपुर तहसील क्षेत्र के उफरी के पास मंगलवार की रात माइनर ओवरफ्लो हो गया। जिससे आसपास के खेतों में लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल पानी भर गया। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, ग्रामीणों की सूचना के बाद भी विभाग के कर्मचारी माइनर को बांधने नहीं आए और न ही पानी को बंद किया। इससे किसानों में गुस्सा है।
बताते चलें कि शारदा सहायक खंड-32 से निकली माइनर हाजीपुर, बेलसिया, उफरी, शेखपुर पिपरी होकर सिंचाई के लिए निकाली गई है। मंगलवार की रात माइनर में पानी अधिक आ गया। इस बीच पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में जाना लगा। रात भर पानी आसपास के गेहूं के खेतों में भरना शुरु हो गया। ग्रामीण बुधवार की सुबह जब खेतों में पहुंचे तो पानी से डूबी फसल को देख सिर पर हाथ रखकर बैठ गए।
उफरी के पास माइनर में पानी ओवरफ्लो होने के कारण हाजीपुर, बेलसिया, मकसुदिया के किसान ओमप्रकाश, लालचंद, सुरेश, दयाराम, असराफी, प्रधान राकेश यादव, राजेश्वर यादव, राम अजोर, सहदेव, सुशील, शिवनाथ, राधेश्याम, हरिराम, सुबाष दर्जनों किसानों की फसल डूब गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि सूचना के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइनर की सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया था। किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। सहायक अभियंता राम नगीना यादव ने कहा कि जानकारी मिल गई है, नहर एवं माइनर में पानी कम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।