फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.71 billion to 1858 gram panchayats will be developed

2.71 अरब से 1858 ग्राम पंचायतों का होगा विकास

Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
2.71 billion to 1858 gram panchayats will be developed
चालू वित्तीय वर्ष में जिले की सभी 1858 ग्राम पंचायतों में 2.71 अरब रुपये से विकास कार्य कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। मनरेगा योजना से सभी गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। काम करने वाले श्रमिकों की मजदूरी पर धनराशि खर्च की जाएगी। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 76 लाख मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। गांवों में काम करने के अवसर उपलब्ध कराकर सभी श्रमिकों को गांवों में ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना से गांवों में ही श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मानव दिवस के साथ ही श्रम बजट निर्धारित कर दिया गया है। जिले की 1858 ग्राम पंचायतों में 76 लाख 38 हजार 627 मानव दिवस सृजित करने के लिए दो अरब 71 करोड़ 17 लाख 12 हजार 585 रुपये श्रम बजट का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव में श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए श्रम बजट साल भर में खर्च किए जाएंगे। मनरेगा योजना से सभी गांवों में नाली, खड़ंजा, चकरोड, तालाबों व पौधरोपण के लिए गड्ढों के साथ गोशालाओं, शौचालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों आदि के निर्माण पर धनराशि खर्च की जाएगी। मनरेगा योजना के पोर्टल पर जिले के सभी 22 ब्लॉकों में कुल छह लाख 42 हजार परिवारों में से सात लाख 52 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। जिन्हें इस योजना का लाभ दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed