फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   19.6 mm rain fell in 24 hours

Azamgarh News: 24 घंटे में 19.6 मिमी हुई बारिश

Fri, 05 Jul 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
19.6 mm rain fell in 24 hours
जनपद में पिछले 24 घंटे में 19.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में लगभग दो बजे हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तर-बतर कर दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जनपद में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। एक-दो बार कुछ बूंदाबांदी हुई लेकिन उमस बरकरार रही। तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे अचानक बादल काले हुए और झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश बंद हो गई। लेकिन, कुछ समय की ही इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई। मेजवां क्षेत्र में अपराह्न बाद हुई झमाझम बारिश के चलते तहसील परिसर में ग्रामीण न्यायालय के सामने बरसात का पानी इकट्ठा हो गया। ब्लाक, डाकघर और अस्पताल परिसर में पानी भर गया। नगर पंचायत को जोड़ने वाला ऊदपुर कच्चे मार्ग पर जगह जगह पानी भरा है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कुंवर नदी में भी पानी दिखने लगा। लगातार बारिश के चलते बिजली कई घंटे बाधित रही। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन














पहली ही बारिश में डूबा मार्ग

फोटो संख्या

आजमगढ़। हरैया विकासखंड क्षेत्र के रौनापार में एक परिवार बांस बल्ली के सहारे आवागमन कर रहा है। इनके घर जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया है।

रौनापार लाटघाट मार्ग पर रौनापार बाजार के पास राधिका देवी का परिवार रहता है। पहली ही बरसात में घर और सड़क के बीच खांई में पानी भर जाने से इनके पूरे परिवार का आवागमन बाधित हो गया है। परिवार वाले बांस बल्ली का सहारा लेकर आ जा रहे हैं। राधिका का कहना है कि दूसरे रास्ते से काफी घूमकर जाना होता है। विवशता में बांस बल्ली के सहारे आ आ जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed