{"_id":"5c7d69a9bdec2214757c39e4","slug":"191551722921-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरोद्धार के लिए खोद का छोड़ी गई इंटरलाकिंग, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरोद्धार के लिए खोद का छोड़ी गई इंटरलाकिंग, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर प्रशासन के कवायद ने नगर वासी के परेशान कर रखा है। विकास कार्यो के नाम पर पूरे कस्बे को उजाड़ खंड बना दिया गया है। रसूलपुर वार्ड में पुनरोद्धार के नाम पर चार माह पूर्व खोदी गई इंटरलाकिंग आज तक ठीक नहीं करायी गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
नपा मुबारकपुर के रसूलपुर वार्ड में पूर्व में बिछायी गई इंटरलाकिंग व नाली पर ढाली गई पटियां खराब हो चुकी थी। जिसके पुनरोद्धार का काम नपा द्वारा चार माह पूर्व शुरू किया गया था। इसके तहत नाली पर नई पटियां ढालने के साथ ही पहले से बिछायी गई इंटरलाकिंग को उखाड़ दिया गया। चार माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। रास्ते में पुरानी इंटरलाकिंग की ईंट पड़ी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं नपा प्रशासन काम शुरू कराने के बाद यह पता लगाना ही भूल गया है कि काम पूरा हुआ की नही। ईओ राजपति अविचल का कहना है कि इंटरलॉकिंग खोद कर छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र मिलता है तो समस्या का निराकरण कराया जाएगा।