फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पशुधन विकास योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : नीलम सोनकर

पशुधन विकास योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : नीलम सोनकर

Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पशुधन विकास योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : नीलम सोनकर
लालगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य शिविर का आयोजन मंडलीय पशुपालन विभाग की ओर से बड़ागांव में शनिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद नीलम सोनकर ने गो-पूजन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित पशुधन विकास और संरक्षण की योजनाओं का लाभ किसान उठाएं। हर किसान को कम से कम एक गाय पालन करने की जरूरत है। छुट्टा निराश्रित पशुओं से निजात के लिए मार्टिनगंज में सुरहन गांव में पशु संरक्षण गोशाला के शिलान्यास की जानकारी दी। अपर निदेशक डॉ. जेसी द्विवेदी ने विशेष रूप से 90 फीसदी मादा प्रजनन, निशुल्क बधियाकरण और पशुधन बीमा की जानकारी दी। विभिन्न स्टालों पर पशुधन बीमा, शल्य चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, गर्भाधान, आहार और पंजीकरण की जानकारी दी गई। पशु मेले में लगभग 4300 भेड़, 950 बकरी, 300 शूकर, 1350 गाय-भैंस, 13 कुत्तों का बांझपन, बधियाकरण, सामूहिक दवा, लघु शल्य चिकित्सालय, टीकाकरण, कीटनाशक आदि तरह का इलाज किया गया। सीवीओ डॉ. वीके सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एके पांडे, डॉ. मुकेश सिंह, डॉ. एससी पाल, डॉ. विजय कुमार गिरी, डॉ. हेमंत मौर्या, डॉ. रणजीत, डा. अनिल राय, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, योगेन्द्र राय, अनिलराज गुप्त, आदित्य राय, अवनीश राय, रविन्द्र राय, सुभाष राय, मदन चौहान, बटोही यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed