फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूषित पानी व पीलिया संक्रमण के नाम रही बोर्ड की बैठक

दूषित पानी व पीलिया संक्रमण के नाम रही बोर्ड की बैठक

Fri, 01 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
दूषित पानी व पीलिया संक्रमण के नाम रही बोर्ड की बैठक
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में दूषित पानी और पीलिया संक्रमण का मुद्दा छाया रहा। कई सभासदों ने दूषित पानी की सप्लाई पर लगाम के लिए नई पाइप लाइन बिछाए जाने की बात कही। वहीं बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 21 करोड़ 14 लाख 50 हजार के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

बैठक में नगर के विकास कार्यों सहित प्रकाश, जलापूर्ति, साफ-सफाई, निर्माण कार्य आदि के लिए 21 करोड़ 14 लाख 50 हजार के अंतरिम बजट को अध्यक्ष करीमुन्नीसां ने सदन में पेश किया। इसे सभी सभासदों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस बार का बजट नपा मुबारकपुर का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। बैठक में मुख्य रुप से कस्बे में फैले पीलिया संक्रमण के रोकथाम को लेकर चर्चा हुई। सभासदों ने मांग उठाई कि पूरे नपा क्षेत्र के जर्जर हो चुके पाइप लाइन को बदलने की कवायद की जाए। इसके लिए शासन से विशेष बजट की डिमांड किए जाने का भी निर्णय लिया गया। वार्ड 19 के सभासद वकार अहमद ने अपने वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत की। अध्यक्ष ने जलापूर्ति निरीक्षक रविंद्र सिंह को समस्या निदान का निर्देश दिया। सभासदों ने शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए आधा दर्जन टैंकर की व्यवस्था किए जाने की भी मांग उठाई। बैठक में पारित हुए प्रस्ताव में मुख्य रुप से गौशाला व मुबारकपुर में शामिल हुए अमिलो क्षेत्र के विकास को फोकस किया गया है। बैठक में ईओ राजपति अविचल, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, सभासद नूरल होदा, अरशद जमाल, शहनवाज, गुलाम रसूल, मास्टर नियाज, इरफान अहमद, वकार अहमद, इम्तियाज हुसैन, अजय जायसवाल, रामसूरत, मो. असलम, नपा कर्मचारी राजन चौधरी, रागिब मसऊद, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed