फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
अहरौला। मड़ना गन्ना क्रय केंद्र से संबंधित किसानों का गन्ना पर्ची न मिलने के अभाव में केंद्र में पड़ा है। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। गन्ना समिति पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

त्रिलोकीनाथ ने कहा कि किसान रोज कांटे से लेकर बूढ़नपुर समिति का चक्कर लगा रहे हैं। समिति पर भी उन्हें कोई सचिव और सक्षम कर्मी नहीं मिल रहा है। किसानों के खेत में गन्ना खड़ा है, उन्हें पर्ची ही नहीं मिल पा रही है। आने वाले समय में गर्मी के चलते गन्ना छोलाई में परेशानी होगी। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अधिकारियों को फोन कर चेतावनी दी कि अगर उनकी पर्ची समय से नहीं मिलती तो वह बूढ़नपुर समिति पर बैठकर भूख हड़ताल करेंगे। किसानों का आरोप है कि अगर इसी तरह से चलता रहा तो किसान गन्ने की खेती छोड़ देंगे। राजदेव, किशुन, श्रीराम यादव, चुन्नीलाल, जितेंद्र राय, हरिश्चंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, शिवनाथ दुबे, कमलेश यादव, सुनील, सूबेदार तिवारी, रामबचन यादव, बबलू यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed