फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रिजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए दो करोड़ जारी

रिजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए दो करोड़ जारी

Fri, 08 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
रिजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए दो करोड़ जारी
आजमगढ़। ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए परिवहन विभाग की ओर से शहर के आईटीआई कालेज में क्षेत्रीय ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण कराया जाना है। शासन को भेजे गए इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। संस्थान के निर्माण के लिए 4.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए शासन ने दो करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। इसके निर्माण के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जिले में रिजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट न होने के कारण परिवहन विभाग की ओर से अब तक लोगों को बिना ट्रेनिंग के ही लाइसेंस जारी किया जाता रहा है। इंस्टीट्यूट के लिए परिवहन विभाग को जनपद के आईटीआई कालेज परिसर में जमीन मुहैया कराई गई थी। विभाग ने क्षेत्रीय ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को शासन से मंजूर कर लिया गया है। शासन ने 4.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। साथ ही शासन ने इसके निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। एआरटीओ रूप नारायण चौधरी ने बताया कि इस सेंटर पर लाइसेंस की चाहत रखने वाले लोगों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ही उन्हें लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed