फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राजकीय विद्यालय में प्रवेशपत्र के नाम पर हो रही वसूली

राजकीय विद्यालय में प्रवेशपत्र के नाम पर हो रही वसूली

Mon, 04 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में प्रवेशपत्र के नाम पर हो रही वसूली
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित एक एडेड विद्यालय पर बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि विद्यालय प्रशासन जहां वसूली से इंकार कर रहा है तो वहीं विद्यालय के प्रशासक एसडीएम सगड़ी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित एक एडेड विद्यालय पर सोमवार को बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान छात्रों से 100-100 रुपये की वसूली की जा रही थी। कई छात्रों ने अपने बयान में इसकी पुष्टि भी किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से ही वायरल हो रहा था। वीडियो के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ हुई वार्ता का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें प्रधानाचार्य का कहना है कि बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए यह पैसा वसूल किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानाचार्य यह भी कहते नजर आ रहे है कि प्राइवेट स्कूल वाले 500-500 रुपये तक वसूल रहे हैं। यदि हम यह पैसा नहीं वसूलेंगे तो बोर्ड परीक्षा का संचालन कैसे होगा। ऑडियो में उन्होंने विद्यालय पर 202 परीक्षार्थियों के पंजीकृत होने की बात भी बतायी और कहा कि इनका सेंटर अन्यत्र विद्यालयों पर गया है। इसके साथ ही उनके विद्यालय पर 200 छात्रों का सेंटर भी आया हुआ है। वहीं प्रधानाचार्य से जब वायरल वीडियो व ऑडियो के बारे में बात की गई तो उन्होंने प्रवेशपत्र के नाम पर वसूली किए जाने से इंकार किया और कहा कि जिन छात्रों का फीस आदि बकाया है, वहीं छात्रों से वसूला जा रहा है। वायरल वीडियो आडियो से उन्होंने अपना कोई लेना-देना होने से इंकार किया। ज्ञातव्य हो कि विद्यालय पर वर्तमान में कंट्रोलर तैनात है और कंट्रोलर के रूप में जिम्मेदारी एसडीएम सगड़ी निभा रहे है।
विज्ञापन

00000000000000000
प्रवेश पत्र के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जानकारी मिली है। यदि वास्तव में बच्चों से पैसा वसूल किया जा रहा है तो निश्चित तौर पर इसकी जांच करायी जाएगी और प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed