फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपना अस्तित्व बचाने के लिए हो रहे गठबंधन

अपना अस्तित्व बचाने के लिए हो रहे गठबंधन

Wed, 30 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
अपना अस्तित्व बचाने के लिए हो रहे गठबंधन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आजमगढ़ मंडल का प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन हरवंशपुर स्थित मिशन हास्पिटल सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के वन्देमातम गान से हुआ। सांसद कलराज मिश्रा ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से ही राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा का भाव लेकर के कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया था। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा में है। सुशासन और विकास से अन्त्योदय ही हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीबों के जन-धन खाते खोले। 12 रुपए वार्षिक किस्त पर दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया। योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत सीधा लाभार्थी के खाते में भेजा जाने लगा। सुशासन से देश की अर्थव्यवस्था को तीव्र गति मिली। लोगों ने गरीबों के कल्याण के लिए अपनी गैस सब्सिडी छोड़ी। सरकार ने आठ करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया। करोड़ों आवास गरीबों को दिए गए। देश की सभी भ्रष्ट पार्टियां एक मंच पर दिखाई दे रही हैं। गठबंधन देश की जनता के कल्याण के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए हो रहे हैं। कुम्भ मेला पहली बार इतना भव्य रूप से आयोजित हुआ है। लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों सीटों को जीताकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यक्रम का संचालन डा. अखिलेश चन्द्र ने किया। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.अनिल मिश्रा, क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, दुर्ग विजय राय, घनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, विनोद राजभर, देवेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ऋषिकांत राय,ध्रुव सिंह, हरीश तिवारी, डा. संचिता बैनर्जी, सुक्खू राम भारती, सतेन्द्र राय, संचिता चौहान, सीता चौहान, विभा बरनवाल, अर्चना, विवेक सिंह, अरविंद जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

.....
भाजपा सांसद और पूर्वमंत्री कलराज मिश्र का बुधवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मिशन अस्पताल परिसर में प्रबुद्घजन सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण होगा अगर जरूरत पड़ी तो कानून बनाकर मंदिर का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा बसपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बिरादरी के नाम पर हो रहा है। हमारी योजनाएं, हमारा कार्य, संपर्क और लगातार मानीटरिंग इस गठबंधन को ध्वस्त करेगा। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। सरकार संविधान से चलती है, मंदिर निर्माण हमारी प्रतिबद्धता है, गर्भगृह वहीं पर रहा है। संविधान के अनुसार न्यायालय के फैसले के बाद ही मंदिर बनेगा। अगर जरूरत पड़ी तो कानून बनाकर मंदिर का निर्माण किया जाएगा। हमने गरीब सवर्णों के आरक्षण को कानूनी मान्यता दी। हमने इसे लागू करने के बाद इसे संवैधानिक रूप दिया ताकि इसे बदला नहीं जा सके। कोर्ट ने भी इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि शब्दों में ओछापन नहीं होना चाहिए। चाहे कोई भी हो उसे शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। दिव्यांग मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा अति पिछड़ों के आरक्षण को अलग करने की मांग को लेकर 24 फरवरी का अल्टीमेटम दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हमारे घटक दल हैं। उन पर फैसला लेना राष्ट्रीय नेतृत्व का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed