फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भक्ति गीतों के साथ डांडिया कर मचाया धमाल

भक्ति गीतों के साथ डांडिया कर मचाया धमाल

Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
भक्ति गीतों के साथ डांडिया कर मचाया धमाल
आजमगढ़। अभया सेवा संस्थान की ओर से देवी जागरण और भंडारे का आयोजन नगर के हरवंशपुर स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार की देरशाम किया गया। इस दौरान भक्तिगीतों के साथ ही डांडिया नृत्य पेश कर महिलाओं ने धूम मचा दी। उधर, होटल ग्रैंड एसआर में भी दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ अभया सेवा संस्थान की अध्यक्ष अनामिका सिंह पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायक तुषार सिंह ने श्री गणाधिपति वंदना गाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। यहां-वहां, जहां-तहां मत पूछो कहां-कहां, सब जगह है संतोषी मां, तू ही बता अब रास्ता मां.. जैसे गीतों को गाकर टीम ने महिलाओं में दुर्गा शक्ति का संचार कराया। डांडिया नृत्य पेश कर महिलाओं ने धूम मचा दी। वंदना शाह, सोनी पांडेय, अपर्णा राय, कंचन यादव, पूनम श्रीवास्तव, संध्या राय, अनामिका प्रजापति, अमितलता सिंह, सुमन सिंह, रानी सिंह, आभा अग्रवाल, अल्का श्रीवास्तव, गंगा मिश्रा, रीता सिंह, वैशाली, कंचन यादव सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। वहीं, होटल ग्रैंड एसआर में डांडिया महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, प्रियंका राय और सर्वेश राय ने किया। इस दौरान महिलाएं जमकर झूमी। प्रथम पुरस्कार प्रेमलता, आयुषि और अंशिका, अनुष्का को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed