फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वादों के सहारे सता में आई भाजपा ने दिया धोखा

वादों के सहारे सता में आई भाजपा ने दिया धोखा

Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वादों के सहारे सता में आई भाजपा ने दिया धोखा
मेजवां/अंबारी। सपा की ओर से माहुल कस्बा स्थित जनता इंटर कालेज में मंगलवार को फूलपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। कहा कि वादों के बल पर सत्ता में आई भाजपा ने लोगों को सिर्फ धोखा दिया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष नसीम अहमद आजमी ने की। मुख्य अतिथि संग्राम यादव, हवलदार यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि हमें बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए हर ब्यक्ति को संगठन की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोडना है। भाजपा सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई उसने उसे पूरा नहीं किया। पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा की बूथ लेबल हमे मजबूत करना होगा। इसे और मजबूत बनाने के लिये सभी लोगों द्वारा प्रयास किया जाने की जरूरत है। इसके अलावा महत्वपूर्ण चर्चा बैठक के माध्यम से सभा आयोजित कर रणनीत तय की जाएगी। इसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को मेहनत करना है और पार्टी को मजबूत बनाने के लिये आगे ले जाने के लिए जो भी हो सके करना है। पूर्व मंत्री रामकृष्ण यादव ने कहा कि हमारे सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता जन-जन तक जाकर पार्टी की नीतियों को बताये और पार्टी की जीत दिलाने के लिए जनता से घर-घर जाकर मिले। संचालन ओंकार नाथ और विजय बहादुर यादव ने संयुक्त रूप से किया। श्याम बहादुर यादव ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, बृजलाल सोनकर, राकेश यादव, बेचई सरोज, नफीस अहमद, प्रेमा यादव, अखिलेश, भानुमती सरोज, हरिप्रकाश दुबे, बृज लाल यादव, जन्मेजय, धर्मकांत यादव, अजीत कुमार राव, मनोज पाण्डे, सतीश, नीरज पाण्डे, सुरेन्द यादव, देवी यादव, फौजदार, शिवजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed