फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बर्खास्तगी के बाद एफआईआर व रिकवरी में रूचि नही ले रहा विभाग

बर्खास्तगी के बाद एफआईआर व रिकवरी में रूचि नही ले रहा विभाग

Tue, 16 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बर्खास्तगी के बाद एफआईआर व रिकवरी में रूचि नही ले रहा विभाग
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग फर्जी नियुक्ति मामले में भले ही दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को बर्खास्त कर चुका है लेकिन इनपर एफआईआर दर्ज कराने व रिकवरी में विभाग रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

2004 से लेकर अब तक हुए शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में जिले में काफी संख्या में फर्जी शिक्षकों ने नियुक्ति हुई। 24 फर्जी शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है। इन सभी को बीते छह माह में फर्जी अंक पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप में बेसिक शिक्षाधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। शासनादेश के अनुरूप फर्जी पाए गए शिक्षकों को बर्खास्त करने के साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और रिकवरी की भी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन विभाग सिर्फ बर्खास्तगी का आदेश जारी कर अपने जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। जिसका परिणाम है कि बर्खास्तगी में महीनों बाद भी किसी फर्जी शिक्षक के खिलाफ न तो एफआईआर ही हुआ न ही रिकवरी की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


इन शिक्षकों की हुई है बर्खास्तगी
आमजगढ़। बीते छह माह में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों में भाष्कर राय पुत्र काशीनाथ राय, करूणा राय पुत्री रविशंकर राय, पीयूष कुमार श्रीवास्तव पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव, नवनीत कुमार पुत्र अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका अस्थाना पत्नी आशुतोष कुमार राय, पूजा राय पुत्री रामजी राय, मिथिलेश श्रीवास्तव पुत्र लल्लन प्रसाद श्रीवास्तव, हृदय नरायण शुक्ला पुत्र राजेशवर शुक्ला, चित्रा मिश्रा पुत्री कमल कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार राय पुत्र महातम राय, अमित कुमार श्रीवास्तव पुत्र राधेश्याम श्रीवास्तव, सौरभ पुत्र अभिमन्यु, लक्ष्मी तिवारी पुत्री हरिश्चंद्र तिवारी, वैभव राज पुत्र कर्मराज, रवि राय पुत्र अखिलेश कुमार राय, पूनम श्रीवास्तव पुत्री देवी प्रसाद श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र बृजबिहारी लाल, सत्येंद्र कुमार राय पुत्र हरिहर प्रसाद राय, मीना सिंह पुत्री रामनरायन सिंह, उज्ज्वल नरायण राय, सीमा पुत्री नंदलाल, अरविंद राय पुत्र अवध नरायन, कुसुमलता राय पुत्री शिव कुमार राय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया गया है, उसमें ज्यादातर को वेतन भुगतान ही शुरू नहीं हुआ था, वहीं एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। अब तक एफआईआर न दर्ज कराने पर संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को पुन: नोटिस जारी कर जल्द एफआईआर दर्ज करा कर आख्या देने का निर्देश दिया गया है।
देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed