फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मानदेय को लेकर गरजे वितविहीन शिक्षक

मानदेय को लेकर गरजे वितविहीन शिक्षक

Sun, 14 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मानदेय को लेकर गरजे वितविहीन शिक्षक
आजमगढ़। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान और बंद मानदेय को दिलाने के लिए वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले चलाई जा रही प्रदेशव्यापी शिक्षक सम्मान यात्रा शनिवार को आजमगढ़ पहुंची। यात्रा में मौजूद शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, संजय मिश्रा और रेनू मिश्रा का बरदह, मुहम्मदपुर, रानी की सराय, आजमगढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा डीआईओएस कार्यालय पहुंची, जहां शिक्षकों ने सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन

शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार शिक्षक विरोधी है। पूरे प्रदेश में शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। रोजी पाकर भी रोटी के लिए वित्तविहीन शिक्षक मोहताज है। उनका परिवार भुखमरी की कगार पर खड़ा है। शिक्षक विधायक बरेली खंड संजय मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार की ओर से दिया जाने वाला मानदेय बंद कर इस सरकार ने ये सिद्ध कर दिया कि शिक्षकों के सुख-दुख से इसका कोई सरोकार नहीं है। मानदेय नहीं मिला तो आगामी चुनाव में शिक्षक भाजपा सरकार को उखाड़ फेकें गे। रेनू मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षकों के साथ साथ महिलाओं का कोई सम्मान नहीं हैं। सरकार के रवैये के विरोध में मैंने मुंडन तक करा लिया है। प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक मानदेय को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। जब तक योगी सरकार वित्तविहिन शिक्षकों की लम्बित मांगों को पूरा नहीं करती है जब तक सरकार को विरोध जारी रहेगा। मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जीजीआईसी प्रधानाचार्या सुधा सिंह और तहसीलदार को सौंपा गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव और संचालन मीडिया प्रभारी अच्युतानंद त्रिपाठी ने किया। अशोक राठौर, अंशुमन राय, महादेव यादव, राजेन्द्र यादव, रमाकांत वर्मा, विजय तिवारी, अशोक सिंह, राज नरायन सिंह, डा रूकसाना रिजवी, सुनील सिंह, गौरव सिंह, रमेश सिंह, अंजनी सिंह, इन्द्रेश पाठक, मनीष यादव, जफर आलम सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed