फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिछड़ों और दलितों की हितैशी है भाजपा सरकार

पिछड़ों और दलितों की हितैशी है भाजपा सरकार

Sat, 22 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पिछड़ों और दलितों की हितैशी है भाजपा सरकार
आजमगढ़। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पूरन लाल लोधी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पिछड़ों और दलितों के हित में काम करती है। सभी समाज का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे लोगों कंो योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव से पहले सेक्टर स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाए, ताकि चुनाव में जीत मिल सके। उन्होंने कहा कि पीएम ने जनता से किए गए वादे को पूरा करके सबके सपनों को साकार कर रहे है। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव 2019 में भाजपा अपने विकास के बल पर सरकार बनाएंगी। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। जिससे सरकार की योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने का काम करते है। क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर के भाष्कर निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राजभर उपस्थित के अलावा अशोक मौर्य, नीरज मौर्य, सुजीत, संतराम, रामंकुवर, अंकित, राजाराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed