फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पेट्रो कीमतों में वृद्धि से महंगी हुई निजी परिवहन सेवा

पेट्रो कीमतों में वृद्धि से महंगी हुई निजी परिवहन सेवा

Sat, 22 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रो कीमतों में वृद्धि से महंगी हुई निजी परिवहन सेवा
आजमगढ़। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की वजह से लोकल रूट और लंबी दूरी में चलने वाले निजी वाहन संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। ऐसे में उन रूटों पर लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है जिनपर परिवहन विभाग के वाहन संचालित नहीं होते है। कई रूट पर निजी वाहन चालक अब यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे है। पेट्रो मूल्य में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके चलते निजी वाहन संचालकों ने अपने किराए में मनमानी बढ़ोत्तरी कर दी है। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में सरकारी परिवहन की सुविधा अब तक मौजूद नहीं है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को निजी यात्री वाहनों का ही प्रयोग कहीं आने-जाने के लिए करना पड़ता है। वाहन यात्री वाहन संचालन पेट्रो मूल्य में लगातार की जा रही बढ़ोत्तरी का बहाना बना कर अब यात्रियों से मनमानी वसूली करने लगे है। स्थानीय व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि लोकल रूटों पर निजी वाहन संचालक किराया डेढ़ से दो गुना तक कर दिया है। कस्बे में अब तक सरकारी परिवहन सुविधा न होने का भी निजी यात्री वाहन संचालक काफी फायदा उठा रहे है और आम जनता का शोषण किया जा रहा है। अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में निजी यात्री वाहनों द्वारा यात्रियों से 3.30 रुपये प्रति किमी की दर से किराया वसूल किया जा रहा है। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे का कहना है कि जहां का किराया पहले छह रुपये लगता था वहां का अब 10 रुपये वसूला जा रहा है। ढाई से तीन किमी की यात्रा के एवज में 10 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। व्यवसायी राजेश चौबे का कहना है कि अक्सर ही किराये को लेकर आटो व टैक्सी वालों से यात्रियों की तकझक भी हो रही है। वहीं निजी वाहन चालक रामू, बैजू आदि का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे है, ऐसी स्थिति में हमारी मजबूरी है कि किराया बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed