फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खत्म हुई छुट्टी, नये सत्र में बच्चों से गुलजार हुए स्कूल

खत्म हुई छुट्टी, नये सत्र में बच्चों से गुलजार हुए स्कूल

Tue, 03 Apr 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खत्म हुई छुट्टी, नये सत्र में बच्चों से गुलजार हुए स्कूल
आजमगढ़। परीक्षा के बाद बंद हुए परिषदीय, माध्यमिक और प्राइवेट विद्यालय सोमवार को नये सत्र में खुल गए। बच्चों के चहलकदमी से सूने पड़े विद्यालय परिसर गुलजार हो उठे। पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करने के साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीणांचल के सभी स्कूल परीक्षा के बाद से बंद चल रहे थे। सोमवार से इन विद्यालयें में नये सत्र की शुरूआत हुई। बच्चों के पहुंचते ही सूने पड़े विद्यालय गुलजार हो उठे। पल्हनी संवाददाता के अनुसार जाफरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पल्हनी पर प्रवेश उत्सव आयोजित हुआ। प्रभारी बीएसए महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में स्कूल चलों जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लेकर चल रहे थे। रैली जाफरपुर गांव, आरटीओ आफिस, बेलईसा होते हुए पुन: विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे। रैली में जिला स्काटउट शिक्षक दिनेश सिंह, विजय गोंड समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक और जूनियर विद्यालय धरवारा पर प्रवेश उत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत एनपीआरसी भूपेंद्र मिश्रा और विवेक सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान अभिभावकों को प्राथमिक स्कूलों में पढने वाले बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश कराने की अपील की गई। परिषदीय विद्यालयों के साथ ही कई प्राइवेट स्कूल भी सोमवार को खुल गए। प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही कक्षाओं का भी संचालन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed