{"_id":"5aaeb1314f1c1b8e778b6515","slug":"191521398065-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सौंपी मूल पत्रावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सौंपी मूल पत्रावली
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डीएवी और मारूती विद्यालय इंटर कालेज के प्राइमरी अनुभाग में सहायक अध्यापकों की हुई नियुक्तियों की जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से नियुक्ति की मूल पत्रावली डीआईओएस को उपलब्ध करा दी गई है। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से चार सदस्यीय पैनल की गठन किया गया है। सभी जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे संबंधित लोगों में खलबली की स्थिति मची हुई है।
डीएवी इंटर कालेज के प्राइमरी अनुभाग में सहायक अध्यापकों कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह, सतीश पुत्र रामानंद की नियुक्ति की गई थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 14 दिसंबर 2017 को पत्र जारी कर इन नियुक्तियों के मंडलीय समिति के अनुमोदन करने की बात कही थी। 26 दिसंबर को डीआईओएस ने भी प्रबंधक को वास्तविक कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से वेतन जारी करने का आदेश जारी कर दिया था। इस बीच नियुक्तियों में धांधली का बाते सामने आने लगी। नियुक्ति पर अंगुली उठने के बाद डीआईओएस ने वेतन जारी करने के अपने आदेश को 17 जनवरी को वापस ले लिया। डीआईओएस ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से पत्रावली उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से 30 दिसंबर 2016 को जारी आदेश के अनुसार मारूति विद्यालय इंटर कालेज एदिलपुर में सहायक अध्यापक पद पर अंग्रेज कुमार, संयज कुमार यादव, दीपा रानी हुई नियुक्ति की शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी ने इन नियुक्तियों की जांच के लिए एडीएम एफआर, एडीएसटीओ सुनील सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह, डीआईओएस का पैनल गठित किया था। डीआईओएस के अनुरोध पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने नियुक्ति की मूल पत्रावली उपलब्ध करा दी है। जिलाधिकारी सीबी सिंह ने पैनल में शामिल अधिकारियों को एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अधिकारियों और शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति मची है।