{"_id":"5aad59274f1c1bbc758b60ea","slug":"191521309991-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख सुनीता राज को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख सुनीता राज को दिलाई गई शपथ
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। विकास खंड अहरौला की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुनीता राज को शनिवार को अहरौला ब्लाक सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रमाकांत यादव और विशिष्ट अतिथि फूलपुर-पवई विधायक अरूण कांत यादव उपस्थित थे।
ब्लाक सभागार में एसडीएम बूढ़नपुर प्रकाशचंद ने ब्लाक प्रमुख सुनीता राज को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ लेने के बाद ब्लाक प्रमुख सुनीता राज ने कहा कि मैं सभी क्षेत्रपंचायत सदस्यों का अभार व्यक्त करती हूं। जिन्होंने इस ब्लाक का इतिहास को बदलने का कार्य किया। मैं पूरी इमानदारी से अपने पद की गरिमा का निर्वहन करूंगी। मुझे आपने बड़ी जिम्मेदारी दी है। विधायक अरूणकांत यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। प्रमुख पति बसंतलाल ने निर्विरोध प्रमुख चुनने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रपंचायत सदस्य राममूरत यादव ने किया। इस मौके पर बीडियो राकेश सिंह, ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश, बालमुकुंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मानिकलाल यादव, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, जगदंबा दुबे, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।