फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधान के उपस्थिति प्रमाणित करने के निर्देश पर भड़के शिक्षक

प्रधान के उपस्थिति प्रमाणित करने के निर्देश पर भड़के शिक्षक

Sun, 25 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के उपस्थिति प्रमाणित करने के निर्देश पर भड़के शिक्षक
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रानी की सराय की बैठक शनिवार को रानी की सराय स्थित शाखा कार्यालय में हुई। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश को वापस न लेने पर आंदोलन की बात कही गई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लेखाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों की उपस्थिति प्रधान से प्रमाणित करने पर ही वेतन दिया जाएगा। उनका यह निर्देश बेसिक नियमावली और शासनादेश के विरुद्घ है। जिसका संगठन विरोध करता है। यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर ब्लाक मंत्री कृपाशंकर राय, रविंद्र क़ुमार यादव, रामप्रकाश पाठक, आयशा खान, संजीव कुमार राय, प्रमोद कुमार सिंह, आशीष कुंवर, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

वहीं सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया के ब्लाक संसाधन केंद्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटा बाजार गोसाईं के परिसर में शनिवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक समिति के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित करने के निर्देश पर शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि इससे विद्यालय राजनीति का अखाड़ा बन जाएंगे। अगर यह आदेश वापस नहीं होगा तो संगठन के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रवि शंकर यादव, जयशंकर सिंह, ओमप्रकाश गोड़, रमेश मौर्य, संजय सिंह, ज्ञान शंकर राय, आलोक राय, रामनाथ गोंड़, रामनिवास यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डा. राम उजागिर शुक्ल और संचालन अंबिका यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed