{"_id":"5a905cee4f1c1b641f8b769d","slug":"191519410414-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर कार्रवाई करो नहीं तो निलंबन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर कार्रवाई करो नहीं तो निलंबन तय
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण पर रोक न लगने से नाराज जिलाधिकारी ने शुक्रवार को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के एई देवबचन राम को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कहा कि अगर तीन में कार्रवाई का असर देखने को नहीं मिला तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
नगर क्षेत्र से सटे ग्रीन लैंड और कृषि क्षेत्र में तेजी से अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिसे रोकने में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण नाकाम साबित हो रहा है। विभाग के कर्मचारी जिस अवैध निर्माण को रोकते हैं कुछ ही दिन में वह निर्माण पूरा हो जाता है। इसके बाद भी विभागीय कर्मचारी उक्त निर्माण कर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अब सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को एडीए के एई देवबचन राम को बुलाकर अवैध निर्माणों के संबंध में जानकारी ली। जानकारी के बाद उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर रोक क्यों नहीं लग रही है। अगर तीन दिन के अंदर इस पर लगाम नहीं लगी तो विभाग के सभी कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस लिए जनपद में जहां कहीं भी अवैध निर्माण हो रहे हैं उसे तत्काल रोकें।