फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पांच सूत्री मांगों को लेकर गरजे बीएसएनएल कर्मचारी

पांच सूत्री मांगों को लेकर गरजे बीएसएनएल कर्मचारी

Wed, 31 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों को लेकर गरजे बीएसएनएल कर्मचारी
आजमगढ़। पांच सूत्री मांगों को लेकर केन्द्रीय आह्वान पर बीएसएनएल के सभी संगठनों ने पांच दिवसीय सत्याग्रह मंगलवार से विभाग प्रांगण में शुरू कर दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की गई। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि लगातार सरकार बीएसएनएल को गर्त में ढकेलने का काम रही है। उन्होंने तीसरा पे रीविजन 15 प्रतिशत फिटमेंन्ट के साथ देने, पेंशन संशोधन करने, दूसरे पे रीविजन के दौरान छूटी मांगों को पूरा करने, सहायक टावर कंपनी बना का निर्णय वापस लेने और रिटायरमेंट उम्र को 60 से 58 न करने की मांग उठाई। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश सिंह ने कहा कि सरकार हमारे प्रति लचर रूख अख्तियार कर रही है जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम ने कहा कि हमारे हित के लिए सरकार नहीं सोचेगी तो आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान धर्मेन्द्र सिहं, अरविन्द मौर्य, रामफेर राम, आर एस राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरा लाल, गौरव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed