{"_id":"59d91df74f1c1bda538b62ad","slug":"191507401207-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बेंच समानांतर चलने वाली जिम्मेदार कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बेंच समानांतर चलने वाली जिम्मेदार कड़ी
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। तहसील के अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को तहसील बार के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य तेज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शपथ दिलाई गई। इस दौरान बार-बेंच को समानांतर चलने वाली जिम्मेदार कड़ी बताया गया।
इस अवसर पर मंडल बार के अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक है और दोनों की जिम्मेदारी एक समान है। लोगों को न्याय दिलाना, शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराना अधिवक्ताओं की मौलिक जिम्मेदारी है। उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने बार-बेंच को समानांतर चलने वाली जिम्मेदार कड़ी बताया, जो समाज के निर्बल व कुचले लोगों को न्याय दिला सके। उन्होंने नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। समारोह को जिला बार के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, जिलाबार के मंत्री अजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश रमण, विरेंद्र पांडेय, राजबहादुर सिह, पीएन सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, मंत्री राजनाथ यादव, उपाध्यक्ष हेमंत राय, सहमंत्री अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद यादव, सदस्य कार्यकारणी जयनारायण सिंह, हरिलाल यादव, राम सुधार, अजय कुमार और सौरभ आनंद एडवोकेट ने पद और गोपनियता की शपथ ली। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल वर्मा, विनोद सिंह, अशोक सिंह, प्रमोद दूबे, लालजीत यादव, रामनिवास यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन सिंह ने किया।