फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरकार मांगों को पूरा न करके कर रही है शोषण

सरकार मांगों को पूरा न करके कर रही है शोषण

Fri, 22 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सरकार मांगों को पूरा न करके कर रही है शोषण
आजमगढ़। कर्मचारी जागरण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और उसके घटक दलों की बैठक पीडब्लूडी कार्यालय के प्रांगण में गोपेंद्र सेन यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा न करके हमारा शोषण कर रही है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राम लाल यादव और जिलाध्यक्ष रामजनम रावत ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारी अगर नहीं जागृत हुए तो कर्मचारी विरोधी यह सरकार हमें मिलने वाले लाभों को समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कर्मचारी, पीआरडी जवान, बालश्रम कर्मचारी, कंप्यूटर आपेरटर का मानदेय मनरेगा मजदूरों से भी कम है। आगे कहा कि 50 वर्ष के कर्मचारियों का स्क्रिीनिंग कर सरकार शोषण कर रही है। उन्होंने तीन अक्तूबर को लखनऊ के जीपीओ पार्क में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बैठक को श्रीराम यादव, प्रदीप कुमार सिंह, राजा राम, उदयभान, तूफानी प्रजापति ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वीभा राय, एसएन सिंह बृजेश सिंह, भूपेंद्र सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, संजय कुमार यादव, दयाराम गोंड, रामप्यारे यादव, गीता, गुड्डी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed