{"_id":"597633044f1c1ba4738b4879","slug":"191500918532-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए और करदाता के बीच की कड़ी हैं आयकर अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए और करदाता के बीच की कड़ी हैं आयकर अधिवक्ता
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आयकर विभाग के 157 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को नगर के रोडवेज क्षेत्र स्थित आयकर भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नए करदाताओं को आयकर विवरण भरने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आयकर संबंधित जानकारियां दी।
सहायक आयकर आयुक्त एएम भटनागर ने गोष्ठी के विषय ‘नए करदाताओं को आयकर विवरण भरने के लिए प्रोत्साहित करने में आयकर अधिवक्ताओं और सीए की भूमिका’ पर विचार व्यक्त करते ह़ुए कहा कि आयकर अधिवक्ता सीए विभाग और करदाता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। आज के परिप्रेक्ष्य में उनकी भूमिका पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। गोष्ठी में आए सभी अतिथियों का स्वागत आयकर अधिकारी चंदीलाल ने किया। गोष्ठी में अजय सिंह, अरविंद गुप्ता, इरफान अहमद, उमेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जितेंद्र यादव आयकर निरीक्षक, धर्मेंद्र, वरूण, कौशल यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकरन यादव ने किया।