{"_id":"595fd3074f1c1b2a1a8b45c6","slug":"191499452167-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में दूकानों का आंवटन ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में दूकानों का आंवटन ग्रामीणों ने रोका
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़नपुर(आजमगढ़)। सपा सरकार में 92 लाख रुपये की लागत से द्वारा बूढ़नपुर बाजार में बने सब्जी मंडी में शुक्रवार को दूकानों का आंवटन होना था लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते आवंटन नहीं हो सका। ग्रामीणों की मांग थी कि दूकानें किसानों को दी जाए।
वर्ष 2012 में प्रदेश में समाजवादी की सरकार में बूढ़नपुर बाजार में सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया था। लेकिन दूकानों का आवंटन आज तक नहीं हो पाया था। सरकार बदलती ही सब्जी मंडी में दूकान के आवंटन की मांग शुरू हो गई थी। इस क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की देखरेख में सब्जी मंडी में दूकानों के आवंटन के लिए शिविर लगाया गया था। लेकिन इस बीच वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किसानों को ही दूकानों का आवंटन किए जाने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। निरंकार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दूकानों का आवंटन निश्चित था, जिसमें पूर्व से 12 दुकानदारों का पंजीकरण हुआ था। आज मौजूदा हालत में 100 से अधिक नए दुकानदारों ने पंजीकरण करा लिया। ग्रामीणों की मांग है कि दूकान का आवंटन किसानों को ही किया जाए। किसान ही सब्जी, फल, अनाज उगाता है, उसे ही बेचने के लिए एक निश्चित जगह की आवश्यकता है। ग्रामीणों द्वारा विरोध जताने पर आवंटन रोक दिया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि उनकी मांग को शासन तक पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर आवंटन की नई तिथि निश्चित की जाएगी। इस मौके पर किसान लालचंद्र वर्मा, जितेंद्र मोहन वर्मा, शोभा वर्मा, जयराम वर्मा, जंगबहादुर सिंह, सुबाष वर्मा, रणजीत सिंह, रमेश वर्मा, सूरज वर्मा, आदि किसान मौजूद रहे।