फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18910 Jalsakhi will check the quality of drinking water after training

प्रशिक्षण के बाद पेयजल की गुणवत्ता जाचेंगी 18910 जलसखी

Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
18910 Jalsakhi will check the quality of drinking water after training
आजमगढ़। गांवों में पानी की शुद्घता की जांच के लिए जिले में 18,910 जलसखी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 20 जून से शुरू होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण में पांच ब्लाक की 4110 जलसखी शामिल होंगी। प्रशिक्षण लेने के बाद इन्हें गांवों में पानी की जांच के लिए किट दिया जाएगा। जिसके जरिए यह पानी की शुद्घता की जांच करेंगी और उसकी रिपोर्ट बेबसाइट पर अपलोड करेंगी। आगामी पांच जुलाई तक जिले की सभी जलसखियों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1858 ग्राम पंचायतों में 3779 राजस्व गांव आते हैं। इन गांवों के लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक राजस्व गांव में समूह की पांच- पांच महिलाएं जलसखी के रूप में तैनात की जाएगी। जल निगम जलसखी को ब्लाक मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिलाएगा। इसकी सभी तैयारी भी पूरी हो चुकी है। पहले चरण में पांच ब्लांकों की 4110 जलसखी का प्रशिक्षण शुरू होगा। जिसमें दो-दो सौ जलसखी को बारी- बारी से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में रखे जाएंगे पंप आपरेटर व इलेक्ट्रीशियन
जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के हर गांवों के लोगों को शुद्घ पेयजल मिलेगा। जिले में यह काम पांच चरणों में होगा लेकिन जल जीवन मिशन योजना फेज-2 में जिले के 250 ग्राम पंचायतें चयनित हुईं हैं। जिसमें से गुजरात की कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा द्वारा 142 गांवों में पानी टंकी का निर्माण, पाइप लाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद पानी टंकी, विद्युत मोटर, पाइप लिकेज की देखरेख और मरम्मत के लिए हर ग्राम पंचायतों में 13-13 तकनीकी कर्मी रखे जाएंगे। जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता सूरज वर्मा ने बताया कि पानी टंकी, विद्युत मोटर, पाइप लिकेज की देखरेख और मरम्मत के लिए एक ग्राम पंचायत में दो- दो पलंबर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, पंप आपरेटर, मैकेनिक के अलावा तीन राजमिस्त्री रखे जाएंगे। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल ने बताया कि पानी की शुद्घता की जांच के लिए 20 से जलसखी के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। दो-दो सौ को बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में पांच ब्लाक की जलसखी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक जलसखी
तरवां 1010
अतरौलिया 865
अहरौला 1060
मेंहनगर 705
पल्हना 470
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed