फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सफाई न होने से बजबजा रही नालियां, उठ रही दुर्गंध

सफाई न होने से बजबजा रही नालियां, उठ रही दुर्गंध

Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सफाई न होने से बजबजा रही नालियां, उठ रही दुर्गंध
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। नालियों की सफाई न होने से लोग परेशान है। दलसिंगार मुहल्ला स्थित गंगा राय जूनियन हाईस्कूल के सामने स्थित नाली पूरी तरह से जाम है। नाली ओवरफ्लो होने की कगार पर है।
विज्ञापन

साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में नपा प्रशासन अब तक पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। सड़कों की पटरियां पर कूड़े का अंबार लगा होना जहां आम बात है वहीं अब स्थिति यह है कि नालियों की सफाई भी नपा के कर्मचारी ठीक ढंग से नहीं कर रहे है। दलसिंगार मुहल्ला स्थित गंगा राय जूनियर हाईस्कूल के सामने से गुजरी नाली की स्थिति अत्यंत ही खराब हो चुकी है। यह नाली पूरी तरह से कचड़े से पट चुकी है। सफाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया जाता है। कई जगहों पर यह नाली ओवरफ्लो होने की कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसी ही कुछ स्थिति अन्य मुहल्लों व वार्डों में देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद सिर्फ कोरा आश्वासन मिल रहा है। वहीं दलसिंगार मुहल्ला स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गली में नाली कई जगहों से टूट चुकी है और कई स्थानों पर नाली कूड़े से पट गई है, इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed