फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वितरण के लिए ब्लाकवार भेजे गए 7.39 लाख राशनकार्ड

वितरण के लिए ब्लाकवार भेजे गए 7.39 लाख राशनकार्ड

Fri, 08 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
वितरण के लिए ब्लाकवार भेजे गए 7.39 लाख राशनकार्ड
आजमगढ़। जनपद के साढ़े सात लाख राशन कार्ड धारकों में 7.39 लाख राशन कार्ड पूर्ति विभाग के प्राप्त हो गए हैं। जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद इनका वितरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशन कार्डों को ब्लाकवार भिजवा दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से इनका वितरण कराया जाएगा। अंत्योदय राशन नि:शुल्क होगा और पात्र गृहस्थी के लिए कार्ड धारकों को 10 रुपये चुकाने होंगे। राशन कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में संशोधन के लिए आवेदन करना होगा। जनपद में लगभग 7.50 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इसमें लगभग एक लाख अन्त्योदय और अन्य पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। पिछले दिनों शासन की ओर से वितरण के लिए 7.39 लाख राशन कार्ज पूर्ति विभाग को उपलब्ध करा दिए गए थे। वितरण शुरू न होने पर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने डीएम से नाराजगी जताई थी। इस पर डीएम ने पूर्ति विभाग को जल्द से जल्द राशन कार्डों का वितरण करने का निर्देश दिया था। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि वितरण शुरू करा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के राशन कार्ड ब्लाकों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसका वितरण संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। राशन कार्ड में कोई त्रुटि होने पर उसमें संशोधन के लिए आवेदन संबंधित तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed