फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नई एलईडी लाइटों से जगमग होंगी शहर की कई सड़कें

नई एलईडी लाइटों से जगमग होंगी शहर की कई सड़कें

Mon, 10 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नई एलईडी लाइटों से जगमग होंगी शहर की कई सड़कें

विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की कई सड़कें जल्द ही नई एलईडी रोड लाइट से जगमग होने लगेंगी। इन लाइटों को लगाने की कवायद नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू करा दी गई है। शहर के उन सड़कों पर ये लाइटें लगाई जा रहा है, जिन पर चौड़ीकरण के बाद डिवाइडर बना दिए गए है। फिलहाल डिवाइडरों में खंभा लगाने की कवायद चल रही है।
सपा सरकार के दौरान पूर्व डीएम सुहास एलवाई की अगुवाई में शहर के कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया था। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही बीच में डिवाइडर भी बनवाए गए थे। इन सड़कों में बेलईसा ओवरब्रिज से पहलवान तिराहा मार्ग, बवाली मोड़ से घंटा घर चौराहा होते हुए नगर पालिका मार्ग व मुकेरीगंज से बलरामपुर पुलिस चौकी मार्ग शामिल है। सड़कों के चौड़ीकरण व डिवाइडर के निर्माण के पश्चात पहले से सड़क की पटरियों पर लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइटों के खंभे भी उखाड़ दिए गए थे। नपा प्रशासन इक्का दुक्का स्थानों पर नये खंभे लगा कर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किए हुए था। अब इन मार्गो को नए सिरे से जगमग करने की कवायद नपा प्रशासन ने शुरू की है। इसके लिए शासन ने 72 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। मुकेरीगंज से बलरामपुर पुलिस चौकी तक डिवाडर पर 57 खंभे, बवाली मोड़ से घंटाघर चौराहा होते हुए नपा तिराहा तक 37 खंभे और बेलइसा ओवरब्रिज से पहलवान तिराहा तक 47 खंभे लगाए जाएंगे। प्रत्येक खंभे पर 120-120 वाट की दो-दो एलईडी लाइटे दोनों तरफ लगेंगी। नपा प्रशासन ने काम शुरू करा दिया है। फिलहाल डिवाइडरों में खंभा लगाने के लिए कटिंग का काम चल रहा है। जल्द ही खंभा व एलईडी लाइट लगा कर इन प्रमुख सड़कों को नई लाइटों से जगमग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


71 लाख की लागत से हो रहा है काम
आजमगढ़। नपा के प्रकाश निरीक्षक पुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए तीन अलग-अलग टेंडर हुए है। पहला टेंडर मुकेरीगंज से बलरामपुर पुलिस चौकी मार्ग के लिए 2816200 रुपये का, दूसरा बवाली मोड़ से नपा तिराह मार्ग के लिए 2023150 रुपये व तीसरा पहलवान तिराहा से बेलईसा ओवरब्रिज मार्ग के लिए 2325200 रुपये का टेंडर हुआ है। गाजियाबाद की विजोर टेक रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड को काम कराने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडरों पर लाइट लगाने की योजना काफी पहले बनी थी लेकिन अनुमति न मिल पाने के चलते काम रुका हुआ था। अब जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है और काम भी शुरू करा दिया गया है। जल्द ही शहर की सड़कें नई एलईडी लाइटों से जगमग हो जाएंगी।
शीला श्रीवास्तव, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed