{"_id":"5c0eabdfbdec22418130b779","slug":"181544465375-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाऊन, नहीं काम कर रही ई-पास मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाऊन, नहीं काम कर रही ई-पास मशीन
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मार्टीनगंज। इस माह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-पास मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। शासन ने सभी कोटेदारों को ई-पास मशीन उपलब्ध करा दिया है। सर्वर डाऊन होने से ग्रामीण क्षेत्र की ई-पास मशीने काम नहीं कर रही है। जिसके चलते कोटेदार व उपभोक्ता दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों से सर्वर डाऊन चल रहा है। जिसके चलते खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। कोटेदार ई-पास मशीन लेकर हाथ पर हाथ धर कर बैठने को मजबूर है। क्योकि बिना ई-पास मशीन पर अंगूठा लगे वह खाद्यान्न का वितरण नहीं कर सकता है। वहीं पात्र कार्ड धारक राशन के लिए कोटेदार का चक्कर लगाने को मजबूर है। तहसील क्षेत्र के एक दो कोटे की दुकानों की यह समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ई-पास मशीन का सर्वर दो दिनों से डाऊन जा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्वर काम न करने से समस्या हो रही है। सुधार का प्रयास चल रहा है, जिस कंपनी के सिम पर सर्वर सहीं काम करेगा, जल्द ही उसकी व्यवस्था करा दी जाएगी।