फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण

Fri, 07 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण
आजमगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सम्मान समारोह एवं नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का आयोजन शुक्रवार को नगर के नेहरू हाल में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी दुर्गेश नंदनी रहीं। सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सम्मानित करते हुए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के बाद नेहरू हाल से पदयात्रा निकाली गई, जो पंडित दीन दयाल चौक स्थित प्रतिमा पर समाप्त हुई। अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने की। दुर्गेश नंदनी ने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए टीम को मजबूत बनाते हुए प्रत्येक महिला को भाजपा से जोड़ जाए। आज प्रत्येक महिला खुद की शक्ति को पहचानने लगी है, जो नए विकास की सूचक है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव और महामंत्री डा. अल्का राय ने कहा कि महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को जोड़कर उन्हें सशक्तिकरण का लाभ बताएं। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा जिस तरह से जमीन पर कार्य कर रही है वो सराहनीय है। डा. संचिता बनर्जी ने कहा कि उज्ज्वला, डायल 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित 151 योजनाओं के जरिए महिलाओं का उत्थान करते हुए उनकी सुरक्षा और उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं। अरविन्द राय, विनय प्रकाश गुप्ता, अनुराग सिंह सन्नी, अभिषेक सिंह, डा सुधीर रंजन अस्थाना, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी रहे।
विज्ञापन


55 महिलाएं हुईं सम्मानित
आजमगढ़। समारोह में लता सिंह, सुमन सिंह, पूनम सिह, अर्चना, पूनम मौर्या, बबिता जसरासरिया, राधा, विभा बरनवाल, रूपम, पूजा पांडेय, नजराना अंसारी, तलक फातिमा, सरोज सिंह, संध्या राय, सविता सोनकर, शकुन्तला सिंह, कुसुमलता, संतोष यादव, किरन, शालिनी अस्थाना, मीनू जायसवाल सहित 55 महिलाओं को शाल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed