{"_id":"5c02d5f3bdec22413f5d9e40","slug":"181543689715-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास की वेबसाइट बंद होने से आक्रोश, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास की वेबसाइट बंद होने से आक्रोश, प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। ब्लाक पर शनिवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट बंद होने पर विरोध-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ अनिल राय को सौंपा। ब्लाक सभागार में प्रधान संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक हुई। कर्मचारी और अधिकारी की कार्यशैली पर चर्चा की गई। प्रधानों ने निर्णय लिया कि जब तक प्रधानमंत्री आवास की फीडिंग दोबारा करने के लिए एप को नहीं चालू किया गया, तब तक गांव में नए या पुराने शौचालयों के निर्माण के लिए डिमांड नहीं किया जाएगा। न ही शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। संघ के अध्यक्ष ने आरोप लगाया की अहरौला ब्लाक पूरी तरह से उदासीन और नियमविहीन हो गया है। यहां पर न तो बीडीओ की उपलब्धता है और न ही एडीओ पंचायत है। न ही किसी योजना की सही रूप से जानकारी दी जा रही है। मनमाने ढंग से लोग काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी योजना की सही जानकारी नहीं है। प्रधान पूरी तरह से भ्रमित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास प्लस की वेबसाइट पर पात्र लाभार्थियों की फीडिंग करनी थी। एक महीने पहले ही सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों के यहां पात्र लाभार्थियों की सूची दे दी गई थी। फीडिंग की समय सीमा 30 नवंबर थी। इसकी जानकारी ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी की ओर से किसी भी ग्राम प्रधान को नहीं दी गई। पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। ब्लॉक कर्मियों की उदासीनता से प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट बंद हो गई। बैठक में मुख्यरूप से देवनारायण यादव, हेमई यादव, शिवनाथ, प्रमोद कुमार, अंबेश, राम उदय मौर्य, मनोज सिंह, मुनव्वर अली, श्यामनाथ, जसुमति, जितेंद्र यादव, दिनेश, ओमप्रकाश, रणजीत, आसरा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन