{"_id":"5bc62bb1bdec226997412c41","slug":"181539713969-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना में तीन समूहों को मिली बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना में तीन समूहों को मिली बोलेरो
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। किफायती ग्रामीण परिवहन सेवा और दूर-दराज के गांवों में सुविधाओं के विस्तार के लिए भारत सरकार द्वारा आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी ने तीन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बोलेरो प्रदान किया।
इस योजना के तहत एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह पिछड़े इलाकों में सड़क परिवहन सेवा संचालित करेंगे। इससे समुदाय की निगरानी में सुरक्षित, किफायती ग्रामीण परिवहन सेवा मिलेगी और महत्वपूर्ण सेवाओं, सुविधाओं से दूर-दराज के गांव जुड़ेंगे। पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र रूप से आर्थिक विकास होगा। इससे स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका के अतिरिक्त साधन उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत जनपद में पूर्व में भी ठेकमा विकास खंड के तीन स्वयं सहायता समूहों को यह वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। मंगलवार को एनआरएलएम की ओर से ठेकमा कलस्टर के केदलीपुर के समूह सावित्री बाई एसएचजी की गीता देवी पत्नी हरिश्चंद्र, बरदह कलस्टर के सरावां के समूह जय बुढ़ऊ बाबा एसएचजी के सदस्य इनतारा पत्नी ओमप्रकाश और गोमाडीह कलस्टर के समूह विष्णु एसएचजी की सदस्य सुमन पत्नी जगजीवन राय को प्रदान किया गया। इन वाहनों के संचालन के लिए एक निर्धारित रूट तय किया गया है। इस रूट पर ही इन वाहनों का संचालन किया जाएगा।