फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस कर्मियों को राखी बांध मांगा रक्षा का वचन

पुलिस कर्मियों को राखी बांध मांगा रक्षा का वचन

Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को राखी बांध मांगा रक्षा का वचन
आजमगढ़। विभिन्न थानों पर भी रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। अतरौलिया और मेंहनाजपुर थाने पर तो महिलाओं की टोली ने पहुंच कर थाना प्रभारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधा और रक्षा का वचन लिया। पुलिस कर्मियों ने भी बहनों संग खुशियां बांटी।
विज्ञापन

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने थाना प्रभारी राकेश सिंह के साथ ही पुलिस कर्मियों को राखी बांधी गई। इस अवसर पर एसओ ने कहा कि हम सभी को बहनों की रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। बहनों द्वारा बांधी गई इन रक्षासूत्रों के साथ दिये गये वचन कर हर स्तर पर पालन किया जायेगा। रक्षा सूत्र बांधने वालों में भाजपा अतरौलिया मंडल महिला मोर्चा चंद्रकला निषाद, दुर्गावती देवी, संतोष तिवारी आदि शामिल रही। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्रजीत तिवारी, मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी, नगर अध्यक्ष रामू सिंह, दिनेश मद्धेशिया, नीरज तिवारी, संत राम निषाद आदि मौजूद रहे। मेंहनाजपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर भी सुबह से ही महिलाओं और युवतियों की टोलियां पहुंचने लगी थी। महिलाओं ने एसओ और थाने पर तैनात सिपाहियों को रक्षासूत्र बांधा।
विज्ञापन


ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय पर मना रक्षाबंधन पर्व
आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन का पर्व खैरातपुर स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक धनंजय कन्नौजिया ने ने विश्वविद्यालय की बहनों से राखियां बंधवाया। विधायक ने कहा कि व्यक्ति अपने आध्यात्मिक ऊर्जा और अपनी आत्मिक शक्तियों को विकसित कर विश्व का कल्याण कर सकता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठित होकर देश और समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संयोजक कमलेंद्र मिश्र, आईटी विभाग के क्षेत्रीय सहसंयोजक निखिल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक इस्माइल फारुकी और विकास मिश्रा ने भी राखी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed