{"_id":"5b82ec1942c79246300f6445","slug":"181535306777-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावणी पूर्णिमा पर हजारों ने लगायी अस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावणी पूर्णिमा पर हजारों ने लगायी अस्था की डुबकी
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटानी बाजार। महाराजगंज स्थित भैरो बाबा के स्थान पर रविवार को श्रावणी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने मानसरोवर पोखरा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके पश्चात भैरो बाबा के दरबार में माला, फूल, धूप, अगरबत्ती, नारियल-चुनरी, काली मिर्च की बोरी आदि चढ़ा कर सुख समृद्घि की कामना किया। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। श्रावणी पूर्णिमा पर बाबा भैरवनाथ स्थित मानसरोवर में स्नान और उसके बाद बाबा भैरव के दर्शन पूजन की काफी महत्ता है। दूर-दराज से लोग पूर्णिमा पर दर्शन पूजन के लिए आते है। मन्नतें मांगी जाती है और मन्नत पूरी होने पर बाबा के दरबार में हरिकीर्तन, रामायण पाठ, कथा आदि कराया जाता है। रविवार को भी श्रावणी पूर्णिमा पर भोर से ही भैरव बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया था। लोगों ने स्नान के पश्चात बाबा के दरबार में मत्था टेका और सुख समृद्घि की कामना किया। इस दौरान यहां लगे मेल का भी लोगों ने जम कर आनंद उठाया। शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने खिलौने आदि की जम कर खरीद की। वहीं किसानों ने घर गृहस्थी और खेती से जुड़े सामानों को खरीदा। बाबा भैरव नाथ पर दर्शन पूजन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं के आने से महराजगंज कस्बे में रविवार को दिन भर जाम का झाम देखने को मिला।
संस्कृत के छात्रों को धारण कराया गया जनेऊ
आजमगढ़। श्रावणी पर्व पर सनातन धर्म संस्कृत कालेज में अध्ययनरत बच्चों का जनेऊ संस्कार रविवार को संपन्न कराया गया। आचार्य रामचंद शर्मोपाध्याय के देखरेख में प्राचार्य आनंद उपाध्याय व बच्चे राजघाट पहुंचे जहां स्नान आदि का कार्य पूर्ण करने के यज्ञोपवीत पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ और सभी बच्चों को जनेऊ धारण कराया गया। इस अवसर पर विध्यवासिनी पाठक, विंध्याचल उपाध्याय, अमित कुमार उपाध्याय, रामदरश यादव आदि मौजूद रहे।
हवन पूजन के साथ शिव महापुराण कथा संपन्न
आजमगढ़। शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर पर श्रावण मास के पहले ही दिन से श्री शिव पुराण कथा की शुरूआत हुई थी। रविवार को श्रवण मास के अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ महापुराण कथा का समापन हुआ। हवन पूजन के संपन्न होने के पश्चात एसपी ग्रामीण एनपी सिंह द्वारा शिव भक्तों में प्रसाद स्वरूप टी शर्ट वितरित किया गया। इस दौरान आयोजित भंडारे में भी हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये। समापन अवसरपर ट्रस्टी बाबू पुच्चा सिंह रेड़ा ने बताया कि 1 सितंबर को दलित कन्या का विवाह संपन्न कराया जायेगा। इसके साथ ही तीन तारीख को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ ही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।