Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनचौपाल में भाग लेने आज आएंगे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

जनचौपाल में भाग लेने आज आएंगे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

Mon, 16 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जनचौपाल में भाग लेने आज आएंगे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
आजमगढ़। जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर का मंगलवार की शाम को जनपद में आगमन हो रहा है। वहीं बुधवार को दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आगमन हो रहा है। जो फूलपुर में सम्राट सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर मंगलवार की शाम 6.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वह बुधवार को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव में योगेश राजभर के यहां और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में सुरेंद्र रफाजभर के यहां आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद का कार्यक्रम उनके द्वारा निर्धारित किया जाएगा। वहीं दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राज्यमंत्री बुधवार को जौनपुर जनपद से सीधे फूलपुर थाना क्षेत्र में अशहद सिद्दीकी के आवास पर जाएंगे। उसके बाद वह कुशहां गांव में बंशराज राजभर, मक्खापुर गांव में प्रवेश राजभर के यहां जाएंगे। इसके बाद वह खेड़ावलिया गांव में सम्राट सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे और मऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed