फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिले में जल्द होगा सौर उर्जा पार्क का निर्माण

जिले में जल्द होगा सौर उर्जा पार्क का निर्माण

Tue, 03 Apr 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले में जल्द होगा सौर उर्जा पार्क का निर्माण
आजमगढ़। विद्युत ऊर्जा की खपत को कम करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जिले में सौर ऊर्जा नीति के तहत सोलर पार्क का निर्माण करने की योजना बनाई है। शासन स्तर से निर्देश पर 250 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जिससे शीघ्र ही सौर ऊर्जा पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

यूपी नेडा के निदेशक अरविंद कुमार सिंह नेे जिला प्रशासन को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य में सौर ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इसके दोहन की भी अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। प्रदेश में विद्युत की उपलब्धता के लिए इस स्रोत के दोहन के लिए सौर ऊर्जा से विद्युत परियोजनाओं की स्थापना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उप्र सौर ऊर्जा नीति 2017 प्रतिपादित की गई है। सौर ऊर्जा नीति में प्रदेश में सोलर पार्क की स्थापना सोलर पार्क, न्यूनतम 50 मेगावाट क्षमता के विकसित करने के लिए कम से कम 250 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। भूमि के चयन में इस बात का ध्यान रखा जाए कि वह ऐसे क्षेत्र में हो, जहां अकृषक, बंजर, असिंचित और अनुपयोगी भूमि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो। साथ ही उत्पादित बिजली निकासी के लिए सब स्टेशन नजदीक हो। उधर, जिला प्रशासन की ओर भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़। भाजपा सांसद नीलम सोनकर अपने संसदीय क्षेत्र लालगंज के फूलपुर तहसील में नवोदय विद्यालय की स्थापना कराना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र भेजा है। इस संबंध में प्रदेश सरकार में उप सचिव संतोष कुमार रावत ने जिला प्रशसन को पत्र भेजकर फूलपुर में नवोदय विद्यालय की स्थापना के लिए जमीन राजस्व अभिलेखों सहित उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि केंद्र सरकार के पास इसे भेजकर नवोदय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed