{"_id":"5ac27a6f4f1c1bc5618b5113","slug":"181522694767-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों के वास्तविक विकास के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना की शुरूआत की है। इसके तहत प्रत्येक जनपद की पांच ग्राम पंचायतों को विकास के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित ग्राम पंचायतों को डेढ़ लाख से लेकर छह लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों के बीच प्रतियोगिता रखी जाएगी। ग्राम प्रधानों को इसमें सहभागिता करने के लिए आनलाइन आवेदन करने के साथ 45 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। जो उनकी ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों, अभिलेखों और संसाधनों पर आधारित होंगे। इसके लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो 10 अप्रैल तक चलेगी। पूछे गए प्रश्नों का जवाब ग्राम प्रधानों को साक्ष्य के साथ देना होगा। अगर ग्राम प्रधान द्वारा किसी प्रश्न का जवाब साक्ष्य के साथ नहीं दिया जाता है तो यह माना जाएगा कि उक्त ग्राम पंचायत में वह कार्य नळ्हीं कराया गया है। इसलिए समस्त साक्ष्यों के साथ ही ग्राम प्रधान इसके लिए आवेदन करें।