{"_id":"5ac1263d4f1c1bcf618b4e85","slug":"181522607677-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग पर रोड बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग पर रोड बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। दीदारगंज रेलवे क्रासिंग पर रोड खराब रहने से भड़के दुकानदारों ने रविवार को प्रदर्शन कर शीघ्र रोड बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र रोड निर्माण नहीं कराया जाता है तो रेल रोको आंदोलन का आयोजन किया जाएगा।
माहुल-अंबारी मार्ग स्थित क्रासिंग पर साल भर पहले 200 मीटर रोड को घुमा कर नई सड़क का निर्माण रेलवे विभाग की ओर से कराया गया था। 200 मीटर रोड में चार मोड़ बनाए गए हैं, जो हफ्ते भर भी नहीं चला। सड़क उखड़ जाने से बड़े-बड़े गड्ढों में प्रतिदिन वाहन फंस जाते हैं। गिरकर लोग घायल होते रहते हैं। धूल से पूरा क्षेत्र पट जाता है। दुकानदारों की दुकानदारी चौपट हो रही है। धूल की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन कर शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की। शैलेश सैनी, मल्लू पाण्डेय, डॉ. गुलाब चतुर्वेदी, रामप्यारे यादव, कृष्ण कुमार, उमेश यादव, अजय यादव, विकास मोदनवाल और शुभम आदि ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के अंदर रेलवे की ओर से क्रासिंग रोड का निर्माण नहीं कराया जाता है तो रेल चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।