फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर- हवलदार

सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर- हवलदार

Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर- हवलदार
आजमगढ़। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बुधवार को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल बताया। साथ ही उनके दिखाए रास्ते को अनकरण के योग्य बताया और सभी से उनके दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही।
विज्ञापन

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में पिछड़े वर्ग, दलितों और समाज के वंचित लोगों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने आजीवन संघर्ष किया। बिहार प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर जी समाजवादी आंदोलन की उपज थे। गरीब नाई समाज में पैदा होकर उन्होंने राजनीति में जिस सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिशाल पेश किया वह अनुकरणीय है। डा. राममनोहर लोहिया के समाजवादी दर्शन से प्रभावित कर्पूरी जी देश के पिछड़े वर्गों के सम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, हरिश्चंद्र यादव, डा. हरिराम सिंह यादव, एसके सत्येन, हकीम बेग, आशा यादव आदि उपस्थित थे। वहीं पूर्वांचल जनमोर्चा के सिविल लाइन स्थित कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की कुरीतियों के प्रति लड़कर नायक के रूप में स्थापित जननायक के बताए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्घांजलि और देश के गरीबों को उन्नति दे सकते हैं। इस मौके पर रामदवर राम, संतलाल विश्वकर्मा, गोरख निषाद, शिवमोहन शिल्पकार, हरेंद्र सोनकर, कैलाश प्रसाद गोंड़, रामलगन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रैसिनपुर तिराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लालजी शर्मा, चंद्रभान शर्मा, सुनील शर्मा, हरिकेश, अजय, जालंधर, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित थे। अतरौलिया प्रतिनिाधि के अनुसार नाई समाज के अतरौलिया कार्यालय पर जयंती नाई समाज के लोगों द्वारा मनाई गई। सुभाष शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पूरे नाई समाज का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है हमें उनके पदचिन्भहों पर चलना चाहिए यही उनकले प्रति वनाई समाज की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्षता रामनाथ शर्मा ने किया। इस मौके पर राम लखन शर्मा, उमेश, मनोज, रामदरश, रमेश, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज को शिक्षित करने का लिया संकल्प
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बुधवार को स्व. कर्पूरी ठाकुर जयंती आयोजित की गई। इस दौरान समाज के लोगों को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश शर्मा, बगेदू शर्मा, लल्लन शर्मा, रमेश शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जय हिंद शर्मा, श्रीराम शर्मा, देवी प्रसाद, डॉ. चंदन शर्मा, रामनाथ शर्मा, रामकेश शर्मा, मोनू शर्मा, संतोष शर्मा, बसंत शर्मा, किशन शर्मा, लालधर शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, गुलाब शर्मा, राजेश शर्मा, अच्छेलाल, सुनील गावस्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed