{"_id":"5a68d4974f1c1b8f268b62fd","slug":"181516819607-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी निर्मोही को श्रद्धांजलि देने का रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी निर्मोही को श्रद्धांजलि देने का रहा तांता
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भोजपुरी के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार और श्री दुर्गा जी पीजी कालेज शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष रहे डा. राम प्रकाश शुक्ल निर्मोही के निधन के दूसरे दिन भी विभिन्न सामाजिक संगठनों, महाविद्यालय के शिक्षक संगठन ने बैठक कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
संस्कार भारतीय द्वारा गुरुवार को रैदोपुर स्थित विनोद अग्रवाल के आवास पर शोक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में प्रभात बरनवाल,विजयेंद्र, भारत भूषण, अरविंद, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में शैदा साहित्य मंडल की बैठक एक विद्यालय में हुई। जिसमें साहित्यकार और कवि राम प्रकाश शुक्ल निर्मोही के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में उमेश चंद्र श्रीवास्तव मुंहफट, कवि अंबु, हरिहर पाठक, प्रहरी, बजरंग सहाय आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार सिधारी स्थित प्रदीप तिवारी के आवास पर शोक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी के महान कवि और साहित्यकार राम प्रकाश शुक्ल के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में जय प्रकाश उपाध्याय, अधिवक्ता रामजन्म मौर्य, रामनयन उपाध्याय, अधिवक्ता अनिल राय, जगदीश गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, राम प्यारे गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के सभागार में प्राचार्य श्रीमती मधुबाला राय की अध्यक्षता में भोजपुरी के वरिष्ठ कवि एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक रह चुके रामप्रकाश शुक्ल निर्मोही जी के निधन शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा के प्रारंभ में निर्मोही जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभानी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। वरिष्ठ प्राध्यापिका एवं विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय की डीन डा. दुर्गावती उपाध्याय ने निधन को महाविद्यालय परिवार की अपूर्णनीय क्षति बताया। हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. फूलचन्द्र सिंह ने व्यक्तिगत क्षति बताया। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में डा.राजीव त्रिपाठी, डा.इन्द्रजीत, डा.वीरेन्द्र दुबे, डा.अजीत प्रताप सिंह, डा. मुकुल सहित शिक्षक संघ और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।