फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेलकुंडा में 19 को लगेगा अमर उजाला का स्वास्थ्य शिविर

बेलकुंडा में 19 को लगेगा अमर उजाला का स्वास्थ्य शिविर

Fri, 15 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बेलकुंडा में 19 को लगेगा अमर उजाला का स्वास्थ्य शिविर
आजमगढ़। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत 19 दिसंबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सगड़ी तहसील के बेलकुंडा स्थित शिवमंदिर परिसर में सुबह दस बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें विशषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील का बेलकुंडा गांव स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। यहां से 10 से 12 किमी की दूरी तय करने के बाद ही लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध हो पाती है। अच्छे चिकित्सक के लिए लोगों को जीयनपुर, अजमतगढ़, हरैया आदि जगहों की दूरी तय करनी पड़ती है। इसे देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए यहां पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। शिविर में दो फिजीशियन, एक महिला रोग विशेषज्ञ, एक नेत्र सर्जन, एक नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। इसके साथ ही फाउंडेशन की ओर से मरीजों में निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। शिविर के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए क्षेत्र के लोगों से शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे जो मरीजों को उचित सलाह देने के साथ ही निशुल्क दवा भी वितरित करेंगे। मौके पर जांच टीम भी मौजूद रहेगी जो लोगों की जांच कर बीमारियों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed