{"_id":"59c554a54f1c1bdd148b4ebd","slug":"181506104485-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सत्रों में संपन्न होगी लोक सेवा आयोग की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सत्रों में संपन्न होगी लोक सेवा आयोग की परीक्षा
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सचिव लोक सेवा आयोग उप्र इलाहाबाद आयोजित राज्य/प्रवर अधिनस्थ सेवा परीक्षा 2017 का अयोजन 24 सितंबर को दो सत्रों में होगा। इस परीक्षा के लिए जनपद में 40 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट चंद्रभूषण सिंह ने 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 40 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इसके अतिरिक्त 15 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए है कि परीक्षा तिथि 24 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर प्रात: 7.30 बजे तक पहुचना सुनिश्चित करें। समस्त केंद्र प्रभारी नकल विहिन और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे।