{"_id":"59c553bc4f1c1b30688b5f28","slug":"181506104252-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम तीन विभागों का, मानदेय एक के लायक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम तीन विभागों का, मानदेय एक के लायक भी नहीं
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती हमारा यह धरना अनवरत रूप से जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि पाचवें दिन भी हम अपने 17 सूत्री मांगों को धरना दे रहे हैं। लेकिन अभी तक शासन हमारी समस्याओं के नहीं सुन रहा हैं। इसलिए अब हम कार्यकर्ता शनिवार को जुलूस निकाल और थाली चम्मच बजाकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। यह जुलूस रिक्शा स्टैंड से चौक, पुरानी कोतवाली होते हुए परियोजना कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन में तब्दील होगा। शासन हमारी मांगों को मानने के विपरीत जिला प्रशासन के जरिए दबाव बनवाकर धरना खत्म करना चाह रहा है। हम तीन विभागों का काम पूरी ईमानदारी से करते आए हैं लेकिन हमारी मेहनत का हमें वाजिब वेतन नहीं दिया जा रहा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हमारी कलम बंद रहेगी। इसके लिए हम कोई भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर शिवकुमारी यादव, लक्ष्मी गौंड, वंदना पाठक, संगीता गौंड, शशिकला यादव, सरोज उपाध्याय, सरोज पाल, बीना शर्मा, माधुरी चौरसिया आदि उपस्थित थी। अध्यक्षता सीमा यादव और संचालन अभयदत्त गौंड ने किया।