फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्कूलों में बच्चों ने निकाली प्रभाती फेरी

स्कूलों में बच्चों ने निकाली प्रभाती फेरी

Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों ने निकाली प्रभाती फेरी
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य आदि की प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के तरानों के साथ बच्चों ने प्रभात-फेरी निकाली। प्रभात फेरी के स्कूल पहुंचने पर चेयरमैन जीडी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। चेेयरमैन जीडी अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रबंधक गौरव अग्रवाल, निदेशिका स्वाति अग्रवाल, विधान तिवारी, सपना सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में संस्थापक प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आरआर यादव, चित्रा सिंह, संगीता शाही, कंचन यादव आदि मौजूद रही। इसी क्रम में फराशटोला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मुशीर अहमद ने ध्वजारोहण किया। उधर, आजमगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल कोलबाजबहादुर में प्रबंधक डा. एसए हाफीज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डा. रामकुमा आदि मौजूद रहे। सिविल लाइंस नगरपालिका स्थित जनशिक्षण संस्थान में अध्यक्ष और पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सिधारी स्थित एसएन कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक आनंद प्रकाश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। भदुली बाजार स्थित सॉंई इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक भागवत प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। उकरौड़ा स्थित नेता जी इंस्टीट्यूटशन (प्वाइंट आफ एड्यूकेशन)में प्रबंधक सुरेंद्र प्रजापति ने ध्वजा रोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed